उत्सव रिश्तों का, प्रेम देवरानी- जेठानी का

संस्थाएं

उत्सव रिश्तों का, प्रेम देवरानी- जेठानी का

कांटाबाजी।
अभातेममं के निर्देशन में तेममं, कांटाबाजी द्वारा ‘उत्सव रिश्तों का, प्रेम देवरानी-जेठानी का’ का आयोजन किया गया। साथ ही काव्यामृत के अंतर्गत तीन विषय क्षमा, प्रकाश व साहित्य पर स्वरचित कविता पाठ का आयोजन किया गया। देवरानी-जेठानी के मध्य जोड़ी में एक प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें देवरानी-जेठानी को आपस में एक-दूसरे के विषय में बताना था।
प्रश्न-उत्तर राउंड था और एक गेम भी खिलाया गया। इस प्रतियोगिता को आकर्षक तरीके से रखा गया। 8 देवरानी-जेठानी की जोड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जो देवरानी और जेठानी को 15 वर्ष या उससे ऊपर हो गया, अभी भी साथ में हैं, उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। काव्यामृत के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेरणा गीत के द्वारा हुआ। तत्पश्चात तेममं की अध्यक्षा बॉबी जैन ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूजा जैन ने किया एवं आभार ज्ञापन मंत्री सपना जैन ने किया।