द पॉवर ऑफ पॉजिटिविटी कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पॉवर ऑफ पॉजिटिविटी कार्यशाला का आयोजन

राजराजेश्वरी नगर।
अभातेममं के निर्देशित शिल्पशाला ‘द पॉवर ऑफ पॉजिटिविटी’ का आयोजन आर0आर0 नगर, महिला मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से किया गया। अध्यक्ष लता बाफना ने सभी का स्वागत किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉक्टर विनोद कुमार ने ‘द पॉवर ऑफ पॉजिटिविटी’ विषय को सुंदर ढंग से बताया। रंगों के एक चक्र को घूमाने से अनेकों प्रकार के अलग-अलग रंग निकलते हैं, इसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति के विचार, व्यवहार अलग-अलग होता है, आवश्यकता है एक-दूसरे को समझने की। जैन धर्म में भगवान महावीर ने जीवन में अनेकांतवाद को महत्त्व दिया, वैसे ही पॉजिटिव थिंकिंग के लिए भी अनेकांत का महत्त्व है।
हमें ज्यादा नेगेटिव न सोचकर हमेशा पॉजिटिव सोच रखनी चाहिए। बहनों ने जिज्ञासाओं का समाधान दिया। मुख्य वक्ता का परिचय श्वेता कोठारी ने दिया। अभातेममं की कार्यकारिणी सदस्य मधु कटारिया, उपाध्यक्ष सुमन पटवा, शोभा बोथरा, सहमंत्री हेमलता सुराणा, प्रचार-प्रसार मंत्री पूनम दक एवं कार्यसमिति की बहनें अच्छी संख्या में उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन मंत्री सीमा छाजेड़ ने किया। व चित्रा बाफना ने सभी का आभार ज्ञापित किया।