द पॉवर ऑफ पॉजिटिविटी कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पॉवर ऑफ पॉजिटिविटी कार्यशाला का आयोजन

चेम्बूर (मुंबई)।
तेममं के तत्त्वावधान में ‘द पॉवर ऑफ पॉजिटिविटी’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। चेम्बूर महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। संयोजिका तारा आच्छा ने सभी का स्वागत-अभिनंदन किया। महिला मंडल, चेम्बूर द्वारा सकारात्मक सोच में हमेशा कैसे रहें? इस पर लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। लाइफ डिजाइनर शीतल सांखला ने सकारात्मक सोच को कैसे बढ़ाया जाए? हमारे जीवन को हम कैसे सकारात्मक सोच द्वारा अच्छा बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी दी।
शीतल ने चार एक्टिविटी द्वारा नकारात्मक सोच को कैसे गुड बाय कर सकते हैं, यह बताया। तारा आच्छा ने सभी को आगामी परियोजना की जानकारी दी। महिला मंडल, मुंबई के विशेष आमंत्रित क्रांति सुराणा, कार्यकारिणी से अंजु कोठारी की विशेष उपस्थिति रही। लगभग 40 बहनों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आभार ज्ञापन व संचालन चेम्बूर सह-संयोजिका खुशबू लोढ़ा ने किया।