लंदन फेथ एंड बिलीफ कम्युनिटी द्वारा जैविभा, लंदन को किया सम्मानित

संस्थाएं

लंदन फेथ एंड बिलीफ कम्युनिटी द्वारा जैविभा, लंदन को किया सम्मानित

लंदन।
वेस्टमिंस्टर एब्बे में लंदन फेथ एंड बिलीफ कम्युनिटी द्वारा लंदन के विशिष्ट समाजसेवी संस्थाओं, व्यक्तियों को उनके प्रेरणादायक कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया।कोविड़-19 के समय में पर्यावरणीय स्थिरता से लेकर सामाजिक, धार्मिक, व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न 38 श्रेणियों में 300 संस्थाओं, लोगों को पुरस्कार दिए गए। जैन विश्व भारती, लंदन को भी समणी जी द्वारा दिए आध्यात्मिक परामर्श और जैन तेरापंथ श्रावक समाज की स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन वितरण के आधार पर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ग्रेटर लंदन काउंसिल ऑफ फेथ के लॉर्ड लेफ्टिनेंट, सर केनेथ ओलिसा ओबीई ने दिया। इस अवसर पर समणी प्रतिभाप्रज्ञा जी, समणी पुण्यप्रज्ञा जी भी उपस्थित रहे।
इस तरह का आयोजन पहली बार वेस्टमिंस्टर एब्बे में आयोजित किया गया। इस समारोह में पूरे लंदन के लोग साथ आए, जो अपने समुदायों में सद्भावना और समावेश के लिए काम करते हैं। 38 परियोजनाओं के अलावा, प्रेरक व्यक्तियों की उपलब्धियों को मान्यता दी गई और 60 अन्य परियोजनाओं के महान कार्यों पर प्रकाश डाला गया।फेथ एंड बिलीफ फोरम के निदेशक मिल चम्पैन ने कहा कि आस्था और विश्वास समूह लंदन में सामुदायिक जीवन के केंद्र में हैं, जो जरूरतमंद लोगों को महत्त्वपूर्ण सेवाएँ और सहायता प्रदान करते हैं और उनके सदस्यों एवं लाभार्थियों से संबंधित एक मजबूत भावना है।
ग्रेटर लंदन के एच0एम0 लॉर्ड-लेफ्टिनेंट सर केनेथ ओलिसा ओबीई ने कहा कि यह आयोजन उन लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित है जो अपने कार्यों और सिद्धांतों के माध्यम से लंदनवासियों को अपनेपन की भावना बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके केंद्र में विश्वास है। जो हममें से बहुतों को हमारी पहचान और कर्तव्य का बोध कराता है। ये ऐसी योजना है जिन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है और लंदन फेथ एंड बिलीफ कम्युनिटी अवाडर््स का समर्थन करके मुझे भी खुशी हो रही है।