प्रभु पार्श्व जन्म कल्याणक दिवस पर जप आयोजन

संस्थाएं

प्रभु पार्श्व जन्म कल्याणक दिवस पर जप आयोजन

गंगाशहर।
मुनि श्रेयांस कुमार जी, मुनि विमल विहारी जी और मुनि प्रबोध कुमार जी के सान्निध्य में प्रभु पार्श्व जन्म कल्याण दिवस के अवसर पर ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा 20 मिनट तक जप आयोजन किया गया। जिसमें 225 से अधिक ज्ञानार्थियों ने मुनिश्री के सान्निध्य में जप किया। जिसमें सभा गंगाशहर के मंत्री रतनलाल छलानी, ज्ञानशाला सह-प्रभारी चैतन्य रांका, मुख्य प्रशिक्षिका प्रेम बोथरा, रुचि छाजेड़, सुनीता डोसी, सरिता आंचलिया, रक्षा बोथरा, शीतल नाहटा, गरिमा भंसाली, भाविका सामसुखा, तेरापंथ किशोर मंडल से रौनक भंसाली ने इसमें सहयोग किया। सभी बच्चों ने इसमें उत्साह से भाग लिया।