लाइब्रेरी का श्रीगणेश

संस्थाएं

लाइब्रेरी का श्रीगणेश

चेम्बूर (मुंबई)।
अभातेममं के निर्देशन में मुंबई में तेममं के तत्त्वावधान में चेम्बूर क्षेत्र द्वारा लाइब्रेरी का श्रीगणेश विद्या मंदिर एवं जूनियर कॉलेज (वाशी नाका) में किया गया। इस लाइब्रेरी में चेम्बूर महिला मंडल द्वारा एक अलमारी एवं 350 किताबें प्रदान की गई। जिसका लाभ स्कूल में पढ़ने वाले 946 बच्चे लेंगे। फीड दा माइंड स्कूल के प्रधानाचार्य हनुमंत चौहाण, क्रांति सुराणा एवं संपूर्ण महिला मंडल का सहयोग रहा। नवकार मंत्र सुमिरन के बाद लाइब्रेरी खोलकर लाइब्रेरी का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम में अभातेममं के कार्यकारिणी से निर्मल चंडालिया, मुंबई अध्यक्ष रचना हिरण, मंत्री अलका मेहता, उपाध्यक्ष विमला कोठारी, कोषाध्यक्ष सुनीता सुतरिया, मुंबई तेममं कार्यसमिति से अंजू कोठारी, क्रांति सुराणा, कांता बड़ाला, विशेष सहयोगी सुमन मेहता, सरिता ढालावत, चेम्बूर सभा अध्यक्ष जुगराज बोहरा, महिला मंडल संयोजिका तारा आच्छा सहित महिला मंडल की बहनों की उपस्थिति रही।