सहायक हाथों की सहायता कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

सहायक हाथों की सहायता कार्यक्रम का आयोजन

साहूकारपेट, चेन्नई।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं, चेन्नई की आयोजना में तेरापंथ सभा भवन, साहूकारपेट में निर्माण परियोजना के अंतर्गत एड टू एसेस्टिंग हैंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुआ। तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया गया। कार्यक्रम की जानकारी संयोजिका राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपा पारख ने प्रस्तुत की। महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पा हिरण ने आगंतुकों का स्वागत किया। साहूकारपेट सभा भवन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी विमल चिप्पड़ ने महिला मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई प्रेषित की।
कार्यक्रम को तीन सत्रों में विभाजित किया गया। कार्यकारिणी सदस्या माला कातरेला ने तमिल भाषा में प्रथम सत्र ‘हिंसा के खिलाफ लड़ाई’ विषय पर रोचक जानकारी प्रस्तुत की। जीवन बीमा के एजेंट पवन कुमार जैन ने लाइफ इंश्योरेंस पर जानकारी प्रस्तुत की। राजनीतिज्ञ महानुभाव ड ै क्पतअपंउ ड ब् ने कार्यक्रम के विषय पर प्रकाश डालते हुए महिला मंडल के इस प्रकार के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी राजनीतिज्ञ महानुभाव एवं पी0के0 जैन का महिला मंडल द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अरविंद चोरड़िया का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
होम हेल्पर में साहूकारपेट सभा भवन में हेल्पर्स शंकर, संजीव, जीतू, सुब्रमण्यम, राजू, संजय, रंगस्वामी, धनलक्ष्मी का सम्मान महिला मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिलाई प्रशिक्षण कराने वाली दो बहनों का महिला मंडल द्वारा समान किया गया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष ललित आंचलिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री रीमा सिंघवी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रचार-प्रसार मंत्री सुभद्रा लुणावत ने किया। कार्यक्रम में महिला मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति का सहयोग रहा।