मंगलभावना समारोह का आयोजन

संस्थाएं

मंगलभावना समारोह का आयोजन

जसोल।
साध्वी प्रमोदश्री जी के सान्निध्य में मुमुक्षु मनीषा बाई कंकु चोपड़ा व मुमुक्षु तुलसी बाई चोपड़ा की जैन समण दीक्षा के उपलक्ष्य में तेरापंथ सभा, जसोल द्वारा मंगलभावना समारोह का आयोजन रखा गया। साध्वी प्रमोदश्री जी ने कहा कि वर्तमान के संसार की भौतिकवादी सुख-सुविधा छोड़कर संयम पथ पर अग्रसर होने जा रही मुमुक्षु बहनों के लिए बड़े ही गौरव की बात है। सिवांची-मालाणी क्षेत्र का नाम स्वर्ण अक्षरों में जुड़ जाएगा। साध्वी विजयप्रभा जी, साध्वी आदर्शप्रभा जी, साध्वी पार्श्वप्रभा जी ने भी मुमुक्षु बहनों के प्रति मंगलभावना व्यक्त की।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से व मंगलाचरण से हुआ। तेममं व कन्या मंडल द्वारा स्वागत गीतिका का संगान किया गया। स्वागत भाषण सभा अध्यक्ष उषभराज तातेड़ ने दिया। इस अवसर पर सिवांची-मालाणी तेरापंथ अध्यक्ष डूंगरचंद सालेचा, डूंगरचंद चोपड़ा, कांतिलाल ढेलड़िया, हीना गोलेच्छा, नीतू चोपड़ा, पुष्पादेवी बुरड़, कुनिका बाघमार, सहित प्रबुद्ध वक्ताओं ने मुमुक्षु बहनों के प्रति मंगलभावना व्यक्त की। साथ ही मुमुक्षु मनीषा चोपड़ा व मुमुक्षु तुलसी चोपड़ा ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी।
तेरापंथ महिला मंडल द्वारा विदाई गीत के साथ तेरापंथ कन्या मंडल की ओर से उप-संयोजिका कुनिका बागरेचा द्वारा आरती उतारकर, कुंकुम-तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं श्रीफल देकर दोनों मुमुक्षु बहनों का अभिनंदन किया। साथ ही मुमुक्षु बहनों के माताजी जसोदा देवी व पिताजी डूंगरचंद चोपड़ा का तेरापंथ समाज, जसोल द्वारा बहुमान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री कांतिलाल ढेलड़िया ने किया।