5 आश्रमों में उल्लेखनीय अन्नदान सेवा कार्य

संस्थाएं

5 आश्रमों में उल्लेखनीय अन्नदान सेवा कार्य

राजराजेश्वरी नगर।
अभातेयुप के त्रिआयामी कार्यक्रम सेवा, संस्कार, संगठन के अंतर्गत तेयुप, राजराजेश्वरी नगर द्वारा 5 आश्रमों में अन्नदान सेवा कार्य अध्यक्ष कौशल लोढ़ा की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। नमस्कार महामंत्र का उच्चारण द्वारा अन्नदान का कार्यक्रम शुरू किया तथा सभी बच्चों एवं वृद्धों को जैन धर्म की जानकारी प्रदान की। तेयुप, राजराजेश्वरी नगर के तत्त्वावधान में 4 अनाथ आश्रम एवं 1 वृद्ध आश्रम में बच्चों, वृद्धों तथा उनकी देख-रेख करने वाले व्यक्तियों को अल्पाहार कराया गया एवं जरूरत की राशन की सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम के प्रायोजक हनुमानमल, संजय कुमार, नोखा, बैंगलोर रहे। तेयुप अध्यक्ष कौशल लोढ़ा ने प्रायोजक परिवार के प्रति धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। तेयुप मंत्री विपुल पितलिया ने बताया कि ऐसा प्रथम बार हुआ कि एक ही दिन में एक ही समय में परिषद के द्वारा 5 स्थानों पर अन्नदान सेवा कार्य किया गया हो। इस कार्य में तेयुप राजराजेश्वरी नगर के संस्थापक अध्यक्ष राजेश भंसाली, अभातेयुप से तेरापंथ टाइम्स के संपादक दिनेश मरोठी, तेयुप पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्य एवं सेवा कार्य के प्रभारी और सहप्रभारी की उपस्थिति रही।