आध्यात्मिक मिलन समारोह का आयोजन

संस्थाएं

आध्यात्मिक मिलन समारोह का आयोजन

रामापुरम (तमिलनाडु)।
साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञा जी, साहुकारपेट, चेन्नई का चातुर्मास संपन्न कर आंध्रप्रदेश की ओर विहाररत हैं। साध्वीश्री जी सुविधिनाथ जिनालय जैन भवन, रामपुरम पधारे। वहाँ पर मूर्तिपूजक संप्रदाय के आचार्यश्री नित्यानंदजी महाराज की साध्वी हर्षितप्रज्ञा जी और साध्वी दर्शनप्रज्ञा जी से आध्यात्मिक मिलन हुआ। साध्वी हर्षितप्रज्ञा जी और साध्वी दर्शनप्रज्ञा जी ने जैन भवन में पधारने पर अगवानी कर आपका स्वागत किया। दोनों ओर से एक-दूसरे को सुखसाता पूछ, अभिवादन हुआ। दोनों ओर से भगवान महावीर एवं जैन सिद्धांतों के समन्वय, अनेकांत की चर्चा की। इस विहार यात्रा में तेरापंथ सभा अध्यक्ष उगमराज सांड, विहार सेवा प्रभारी गणपतराज डागा, सुरेश रांका, गजेंद्र खांटेड इत्यादि के साथ अनेकों तेरापंथ सभा, महिला मंडल, तेयुप के श्रावक-श्राविकाएँ अपना दायित्व निर्वहन कर रहे हैं।