सोशल मीडिया पर विश्वसनीय समाचारों का मान्यता प्राप्त उपक्रम है जेटीएन: आचार्यश्री महाश्रमण

गुरुवाणी/ केन्द्र

सोशल मीडिया पर विश्वसनीय समाचारों का मान्यता प्राप्त उपक्रम है जेटीएन: आचार्यश्री महाश्रमण

पूज्यप्रवर की सन्निधि और अभातेयुप के तत्त्वावधान में दो दिवसीय जेटीएन प्रतिनिधि सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज डागा ने मंचीय कार्यक्रम का आगाज करते हुए अपनी भावना अभिव्यक्त की। जेटीएन टीम ने गीत की प्रस्तुति दी। अभिषेक पोखरना ने पूरी जानकारी श्रीचरणों में अभिव्यक्त की। पूज्यपप्रवर ने आशीर्वचन फरमाया कि सूचना जगत ने विकास किया है। आज सूचना संवाद बहुत शीघ्रता से दूर तक फैल जाता है। अभातेयुप संवाद-सूचना प्रसारण का कार्य भी कर रही है। तेरापंथ टाइम्स भी काफी सक्षम और संघीय समाचारों का माध्यम है। धर्मसंघ और समाज से संबंधित समाचार-पत्र हाथ में लेते ही अनेक जानकारियाँ प्राप्त होती हैं।
सोशल मीडिया के रूप में जेटीएन है। पर मैं तो तेरापंथ टाइम्स ही देखा करता हूँ। जेटीएन से भी यत्किंचित जानकारी सामने आती है। इसका कार्य अधिकृत केंद्रीय संस्था के अंतर्गत होता है, इसलिए इसका भी महत्त्व है। कल्याण परिषद से मान्यता प्राप्त उपक्रम है। धर्मसंघ के लिए विश्वसनीय समाचार प्रदान करने वाला माध्यम यह प्रतीत हो रहा है। जेटीएन के सभी कार्यकर्ता अपना धार्मिक-आध्यात्मिक विकास भी करते रहें। जागरूकता भी रहें कि कहीं भूल न हो जाए। प्रामाणिकता के प्रति जागरूक रहते हुए सेवा करते रहें। जहाँ तक हो सके और परिष्कार-विकास करते रहें। मंगलकामना।