जैन तत्त्व ज्ञान परीक्षा का आयोजन

संस्थाएं

जैन तत्त्व ज्ञान परीक्षा का आयोजन

राउरकेला।
अभातेममं की योजना आचार्य तुलसी शिक्षा परियोजना के अंतर्गत पहला प्रश्न-पत्र केंद्रीय व्यवस्थापिका संपत भंसाली की उपस्थिति में महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज गोलछा और सभा के अध्यक्ष छगन जैन के हाथों द्वारा खोला गया। उपाध्यक्ष सरिता कोचर और मंत्री बिनीता जैन भी उपस्थित थे। केंद्रीय व्यवस्थापिका संपत भंसाली की उपस्थिति में तत्त्व ज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के समय में महिला मंडल की उपाध्यक्ष सरिता कोचर उपस्थित थी। एक भाई और एक बहन ने प्रथम वर्ष तथा 2 बहनों की तृतीय वर्ष की परीक्षा में सहभागिता रही।