द पॉवर ऑफ एफर्मेशन कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पॉवर ऑफ एफर्मेशन कार्यशाला का आयोजन

कोयंबटूर।
अभातेममं के तत्त्वावधान में स्थानीय तेममं ने शिल्पशाला ‘द पॉवर ऑफ एफर्मेशन’ पर कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें शुरुआत महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण से हुई। बाद में बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। अध्यक्ष मंजु देवी गिड़िया ने आगंतुकों का स्वागत किया। ममता पुगलिया ने थ्री-डी पॉवर पॉइंट द्वारा पॉवर ऑफ एफर्मेशन के बारे में समझाया। मंडल की नई सदस्या ज्योत्सना रांका द्वारा बहुत अच्छी कार्यशाला रही। बाद में कुछ मनोरंजक खेल भी खिलाए गए ममता सेठिया द्वारा। कार्यक्रम का संचालन रुचिका बैद ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन कमला जैन ने दिया। अच्छी संख्या में बहनों की उपस्थिति रही।