जन्म कल्याणक दिवस पर जप अनुष्ठान

संस्थाएं

जन्म कल्याणक दिवस पर जप अनुष्ठान

मुंबई।
शासनश्री साध्वी जिनरेखा जी के सान्निध्य में प्रभु पार्श्व जन्म कल्याणक पर जप अनुष्ठान का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। साध्वीश्री जी ने पार्श्वनाथ भगवान के जन्म के बारे में बताया। सभाध्यक्ष गणपत हिंगड़, कोषाध्यक्ष कांतिलाल कोठारी, तेयुप अध्यक्ष ललित मेहता, सुरेश बैद, मंत्री राहुल कोठारी, विकास कोठारी, जीवन सिंघवी, कोषाध्यक्ष भरत धाकड़ सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। रात्रि में दीपानंदन ग्रुप द्वारा भक्ति रखी गई।