लाइब्रेरी का अनावरण

संस्थाएं

लाइब्रेरी का अनावरण

वाशी।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं, मुंबई के तत्त्वावधान में लाइब्रेरी का अनावरण ‘फीड द माइंड’ के अंतर्गत शंकरलाल विश्वासराव स्कूल में लाइब्रेरी का अनावरण साध्वी पंकजश्री जी की सहवर्ती साध्वी शारदाप्रभा जी एवं साध्वी सम्यक्त्वयशा जी के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी शारदाप्रभा जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। तेममं, वाशी की बहनों द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति हुई। स्वागत संयोजिका इंदु बड़ाला ने किया। मुंबई, महिला मंडल की अध्यक्षा रचना हिरण ने अपने वक्तव्य में बच्चों को किताबों का महत्त्व एक कहानी के माध्यम से समझाया। स्कूल की प्रिंसिपल रमेश गाडके ने मंडल का आभार ज्ञापन किया।
तेरापंथ सभा अध्यक्ष विनोद बाफना ने अपनी बात रखी। तेयुप महावीर सोनी ने भी भाव व्यक्त किए। लाइब्रेरी के अनावरण में हेमलता-अशोक आच्छा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अलका मेहता, उपाध्यक्षा विमला कोठारी, कोषाध्यक्ष सुनीता सुतरिया, मीना, कार्यसमिति सदस्य शीला चंडालिया, अनिता सियाल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सह-संयोजिका अनिता चपलोत ने किया। आभार ज्ञापन अभातेममं कार्यसमिति सदस्या निर्मला चंडालिया ने किया।