नववर्ष के उपलक्ष्य में वृहद् मंगलपाठ

संस्थाएं

नववर्ष के उपलक्ष्य में वृहद् मंगलपाठ

रांची।
मुनि डाॅ0 ज्ञानेंद्र कुमार जी, मुनि डाॅ0 विमलेश कुमार जी, मुनि पदम कुमार जी तथा मुनि सुबोध कुमार जी का दिगंबर जैन हरमु में प्रवास चल रहा है। नववर्ष के उपलक्ष्य में अभिनव सामायिक समारोह हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने एक साथ सामायिक का सेवा लाभ लिया। कार्यक्रम में महिला मंडल एवं कन्या मंडल के द्वारा गीतिका प्रस्तुत की गई एवं बच्चों ने जैन ज्ञानशाला के ऊपर नाटक मंचन तथा गीत प्रस्तुत किया। मुनि डाॅ0 ज्ञानेंद्र कुमार जी ने बताया कि सूर्य की तरह तेजस्वी बनने का संकल्प करना चाहिए। संकल्प करें कि हम व्यक्तिगत कुरीतियों को आश्रय नहीं देंगे।मुनि सुबोध कुमार जी ने उन्नत संकल्प को जोड़कर आंतरिक पवित्रता और ज्ञान को बढ़ाने की प्रेरणा दी। मुनि विमलेश कुमार जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। तेरापंथ सभा, झारखंड प्रभारी मदन चोरड़िया, बोकारो सभा अध्यक्ष शांतिलाल जैन, मंत्री प्रकाश कोठारी, महिला मंडल अध्यक्षा रेणु चोरड़िया, टाटानगर से अशोक बोथरा, भुवनेश्वर से दीपक सामसुखा, मधु गिडिया, अभातेयुप से सिद्धार्थ चोरड़िया, रांची से अमरचंद बैंगानी, विनोद बेगवानी, घेवरचंद नाहटा आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन खुशबू दस्साणी एवं रश्मि सिंघी ने किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में सकल समाज के लोगों की उपस्थिति थी।