हमारी संस्कृति हमारे संस्कार कार्यशाला

संस्थाएं

हमारी संस्कृति हमारे संस्कार कार्यशाला

राजाजीनगर।
साध्वी डाॅ0 गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में हमारी संस्कृति हमारे संस्कार कार्यशाला स्थानीय तेरापंथ भवन, राजाजीनगर में रात्रिकालीन सत्र में तेयुप द्वारा आयोजित की गई। कार्यशाला की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुई। विजय गीत का संगान किशोर मंडल द्वारा किया गया। तेयुप अध्यक्ष अरविंद गन्ना ने स्वागत वक्तव्य दिया। सभा अध्यक्ष रोशनलाल कोठारी ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी डाॅ0 गवेषणाश्री जी ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति शांति के लिए भारत की ओर निहार रही है तो भारतीय संस्कृति का अंधानुकरण कर रही है। साध्वीश्री जी ने संस्कृति को विभिन्न भागों में बाँटते हुए कहा कि वेशभूषा, जीवनचर्या, शुद्ध खान-पान, बड़ों का आदर-सतकार सब कुछ बदल गया है। आवश्यकता है पुनः अपनी संस्कृति की ओर लौटें। साध्वी मेरुप्रभा जी ने संचालन करते हुए सुमधुर गीतिका प्रस्तुत की।
कार्यशाला में राजाजीनगर सभा अध्यक्ष रोशनलाल कोठारी एवं सभा परिवार, महिला मंडल अध्यक्षा चेतना वेदमूथा एवं महिला मंडल परिवार, तेयुप, राजाजीनगर संस्थापक अध्यक्ष सुनील बाफना, पूर्व अध्यक्ष चंद्रेश मांडोत, सतीश पोरवाड़, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज मेहता, वर्तमान अध्यक्ष अरविंद गन्ना, प्रबंध मंडल, सदस्यगण, किशोर मंडल, कन्या मंडल एवं श्रावक-श्राविका समाज की अच्छी उपस्थिति रही। लगभग 245 सदस्यों की उपस्थिति रही। मंच संचालन तेयुप मंत्री कमलेश चोरड़िया ने किया एवं आभार ज्ञापन तेयुप संगठन मंत्री अजिंक्या चैधरी ने किया।