
15 अगस्त का कार्यक्रम
विवेक विहार, दिल्ली
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विवेक विहार महिला कॉलेज के पास निर्मित कन्या सुरक्षा सर्किल पर महिला मंडल व दिल्ली की बहनों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में ओसवाल समाज के अध्यक्ष बाबूलाल दुगड़, शाहदरा सभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंघी, उपाध्यक्ष तेजकरण बैद एवं पूर्वाध्यक्ष तारा बैंगाणी, उपाध्यक्ष सरोज सिपानी, सहमंत्री सरला बैद, कोषाध्यक्ष प्रेम भंसाली, संयोजिका मंजु बांठिया एवं महिला मंडल की बहनों की उपस्थिति रही। सभी गणमान्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने भावों की अभिव्यक्ति देते हुए 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
सरला बैद ने सभी पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात सभी बहनों ने ओसवाल भवन में शासनश्री साध्वी संघमित्रा जी के प्रवचन का श्रवण लाभ लिया तथा ओसवाल भवन के ध्वजारोहण समारोह में मंडल की सहभागिता दर्ज कराई।