कालू तत्त्व शतक प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

कालू तत्त्व शतक प्रतियोगिता का आयोजन

बालोतरा।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं के तत्त्वावधान में शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी व साध्वी रतिप्रभा जी के सान्निध्य में कालू तत्त्व शतक वर्ग प्रथम व द्वितीय पर आधारित बोर्ड गेम पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। इसके पश्चात प्रेरणा गीत का संगान किया गया। महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला देवी संकलेचा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। साध्वीश्री जी ने कहा कि तेममं बालोतरा की बहनों ने तत्त्वज्ञान के प्रति अच्छा रुझान है और यह रुझान भी आगे विकसित होता रहे। अभातेममं की इस बोर्ड गेम प्रतियोगिता की सराहना की।
इस अवसर पर उपस्थिति अभातेममं सदस्य व मारवाड़ क्षेत्र प्रभारी सारिका बागरेचा की रही। प्रतियोगिता की संयोजिका महाश्रमण तत्त्व ज्ञान सेंटर के अध्यक्ष कविता सालेचा व महिला मंडल सदस्य तत्त्वज्ञ श्राविका सरिता बालड़ ने अच्छे तरीके से इस गेम को खिलाया। प्रतियोगिता में 6 ग्रुप बनाए गए। तीन-तीन बहनों का एक ग्रुप बनाया गया। कुल 18 बहनों ने भाग लिया। जिसमें एक कन्या मंडल की बहन मुस्कान वेद मेहता ने भी भाग लिया। प्रथम ग्रुप के विजेता सुमन देवी कुवाड़, विमला देवी संकलेचा तथा मुस्कान वेद मेहता रही। सभी श्रोतागण को भी तत्त्वज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए एवं सभी को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के संचालन में कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा, सहमंत्री रेखा बालड़, प्रचार-प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा, निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर परामर्शक लूणी देवी गोलेच्छा, पीपी देवी ओस्तवाल, पूर्व परामर्शक कमला देवी ओस्तवाल तथा पूर्व अध्यक्ष सहित लगभग 100 बहनें उपस्थित थी। आभार ज्ञापन मंत्री संगीता बोथरा ने किया।