कालू तत्त्व शतक तथा कर्म विज्ञान पर आध्यात्मिक प्रतियोगिता

संस्थाएं

कालू तत्त्व शतक तथा कर्म विज्ञान पर आध्यात्मिक प्रतियोगिता

डी0वी0 काॅलोनी।
अभातेममं द्वारा निर्देशित कालू तत्त्व शतक (प्रथम व द्वितीय वर्ग) एवं कर्म-विज्ञान पर आधारित आध्यात्मिक बोर्ड गेम प्रतियोगिता का आयोजन डी0वी0 काॅलोनी स्थित, तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण का संगान प्रेरणा गीत के द्वारा किया गया। अध्यक्षा अनीता गिडिया द्वारा सभी पधारी मंडल पदाधिकारी, प्रतिभागी एवं सदस्य बहनों का स्वागत किया गया। बोर्ड गेम के नियमों की जानकारी रीता सुराणा ने सभी प्रतिभागियों को दी। दोनों बोर्ड गेम व्यवस्थित संयोजिका द्वारा खिलाए गए। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
लगभग 35 प्रतिभागी एवं अन्य सदस्य बहनों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का संचालन मंत्री श्वेता सेठिया ने किया। कार्यशाला की संयोजिका पूर्व अध्यक्ष रीता सुराणा, निशा दुगड़ एवं सीमा नाहर रही। दोनों बोर्ड गेम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेखा संकलेचा, द्वितीय स्थान शांता बैद व तृतीय स्थान अंजू रूणवाल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शकुंतला बुच्चा, कोषाध्यक्ष शांता बैद, समिति सदस्य हर्षलता दुधेड़िया, निशा दुगड़, सीमा नाहर, सोबाग बांठिया, प्रेम सुराणा, सरिता खटेड़, विनय सुराणा, सलोनी लुणावत आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री श्वेता सेठिया ने किया।