‘होम हेल्पर डे’ कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

‘होम हेल्पर डे’ कार्यक्रम का आयोजन

सरदारपुरा-जोधपुर।
अभातेममं के निर्देशन में तेममं द्वारा होम हेल्पर डे मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण से हुई। अध्यक्ष सरिता कांकरिया के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। निवर्तमान अध्यक्षा विमला बैद ने अपनी आय से छोटी-छोटी बचत कर अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के बारे में समझाया। मुख्य अतिथि डाॅ0 मिली इनानिया ने हेल्पर बहनों को उनके स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहने तथा समय पर चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाने की प्रेरणा दी। सरकार के द्वारा प्राप्त निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी दी। डाॅ0 नमिता भंडारी ने अच्छा स्वास्थ्यवर्धक खाना अपनी डाइट में शामिल करने के लिए कहा।
साध्वी युक्तिप्रभा जी ने कहा कि जीवन हमारा कर्मवाद के सिद्धांत पर आधारित है। मनुष्य को अपने कर्म के कारण ही सब कुछ मिलता है। सबको खुश रहने के लिए कहा। शासनश्री साध्वी सत्यवती जी ने बहनों को एक कहानी के माध्यम से जीवन में खुश कैसे रहें, प्रसन्न रहने के उपाय बताए। हमारी घरेलू सहायक बहनों ने नशामुक्त रहने का संकल्प किया। अंत में कुछ हेल्पर्स बहनों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लगभग 100 बहनों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मोनिका चोरड़िया द्वारा किया गया।