अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का सी-20 एवं जी-20 में चयन

संस्थाएं

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का सी-20 एवं जी-20 में चयन

गांधीनगर।
अभातेममं पिछले 50 वर्षों से आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाला एक सशक्त एनजीओ है। वर्तमान में तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण जी के आध्यात्मिक निर्देशन में अभातेममं प्रगतिशील है। देशव्यापी 60000 महिला सदस्यों व 450 शाखा मंडलों वाले इस एनजीओ को तेरापंथ भवन, गांधीनगर में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत सरकार द्वारा मनोनीत ‘रामभाऊ प्रमोदिनी’ द्वारा अधिकृत ‘संपूर्णा’ की संस्थापक अध्यक्ष शोभा विजेंद्र गुप्ता (दिल्ली से समागत) द्वारा भारत सरकार के महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम सिविल - 20 इंडिया और ळ . 20 में चयनित होने की घोषणा करते हुए अभातेममं की प्रतिनिधि वीणा बैद को इसके प्रमाणिक प्रतीक चिÐ के रूप में ध्वज एवं लोगो प्रदान किया।
अभातेममं की परामर्शक लता जैन और पूर्व महामंत्री वीणा बैद ने इसे स्वीकार किया। शोभा विजेंद्र गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि ब् 20 और ळ 20 में चयनित होना किसी भी संस्था के लिए अत्यंत गौरव भरी उपलब्धि है एवं इस ब् 20 द्वारा निर्धारित सामाजिक सरोकार के विभिन्न विषयों पर काम करने हेतु अभातेममं पूर्णतः सक्षम एवं समर्पित संस्था है। भारत सरकार के अभियान में इस चयन से अभातेममं के कदमों में अधिक तीव्रता आएगी और उसे और अधिक शक्तिशाली बनाएगा। इस विश्वास के साथ उन्होंने संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया तथा राष्ट्रीय संयोजिका सुमन नाहटा (दिल्ली) को मंच से उत्साहपूर्ण बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर धारवाड़ से राजेंद्र पोद्दार एवं दिल्ली से समागत दीपक पर्वतियार ने प्रमुख वक्ता के रूप में अभातेममं को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए जल संरक्षण पर उपस्थित जनमेदिनी को अपने महत्त्वपूर्ण विचारों से अवगत कराया। ज्ञातव्य है कि साध्वी डाॅ0 गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में आयोजित यह समारोह समाज-शाला ‘जल है तो कल है’ जैसे गंभीर सामाजिक विषय पर समायोजित थी। साध्वी गवेषणाश्री जी ने जल संरक्षण हेतु सैकड़ों बहन-भाइयों को संकल्पमय सौगात के साथ अभातेममं की विशाल महिला शक्ति को आशीर्वाद प्रदान किया।
समाज-शाला में साध्वीवृंद द्वारा स्वच्छ पर्यावरण हेतु ‘प्रेरणा गीत’ व महिला शक्ति द्वारा प्रस्तुत ‘कर्तव्य’ बोधपरक गीत जागृति का संदेश दे रहे थे। संस्कार निर्माण हेतु लघु नाटिका ने भी सभी का ध्यानाकर्षण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में तेममं, गांधीनगर, बैंगलुरु की अध्यक्ष स्वर्णमाला पोकरना एवं मंत्री सरस्वती बाफना व उनकी पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।