गणतंत्र दिवस के विविध आयोजन

संस्थाएं

गणतंत्र दिवस के विविध आयोजन

उधना
तेरापंथी सभा, उधना के निर्देशन में किशोर मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम संचालन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के द्वारा की गई। उसके पश्चात सभा अध्यक्ष बसंतीलाल नाहर द्वारा स्वागत वक्तव्य दिया गया। किशोर मंडल एवं कन्या मंडल द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गई। महासभा से अनिल चंडालिया, महिला मंडल अध्यक्ष जसू बाफना, ज्ञानशाला संयोजिका उषा आंचलिया द्वारा सभी को संबोधित किया गया। ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई। अंत में आभार किशोर मंडल संयोजक नमन आंचलिया द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन किशोर मंडल प्रभारी वरुण बोथरा एवं किशोर मंडल संयोजक कुशल चंडालिया द्वारा किया गया।