गणतंत्र दिवस पर रैली का आयोजन

संस्थाएं

गणतंत्र दिवस पर रैली का आयोजन

दिल्ली।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं, दिल्ली द्वारा विवेक विहार स्थित कन्या सुरक्षा सर्कल पर गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति के गीत गाते हुए रैली निकाली गई। राष्ट्रीय ध्वज नीलम सेठिया की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल द्वारा फहराया गया। नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात स्थानीय मंत्री यशा बोथरा ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया।
ध्वज लहराने के साथ ही राष्ट्रगान का संगान किया गया। कन्या मंडल द्वारा गीतिका की प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मातृभूमि को प्रणाम करते हुए सफल कार्यक्रम की बधाई दी। विधान सभा अध्यक्ष ने महिला मंडल के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रीति बहन एवं दिल्ली सभा मंत्री प्रमोद घोड़ावत, शाहदरा सभाध्यक्ष पन्नालाल बैद, ओसवाल भवन के पूर्वाध्यक्ष बाबूलाल दुगड़, मंत्री राजेंद्र सिंघी, अशोक बैद की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वी दिल्ली संयोजिका मंजु बांठिया का विशेष श्रम रहा।