वर्धमान महोत्सव का आयोजन

संस्थाएं

वर्धमान महोत्सव का आयोजन

बालोतरा।
वर्धमान महोत्सव पर बालोतरा न्यू तेरापंथ भवन में कुमार श्रमण जी के सान्निध्य में प्रेक्षावाहिनी का आयोजन किया गया। प्रेक्षा प्रशिक्षक ममता गोलेच्छा ने प्रेक्षावाहिनी की संपूर्ण जानकारी दी। लगभग 80 सदस्य हैं। कुमार श्रमण जी ने प्रेक्षाध्यान की जानकारी बताते हुए कहा कि ध्यान का प्रारंभ समताल प्रेक्षा से करें और समताल प्रेक्षा का प्रयोग भी करवाया तथा बताया कि एक ही प्रयोग को नियमित करने से ही हमें निष्पत्ति मिलेगी। गुरुदेव का भी हमें सान्निध्य प्राप्त हुआ। संवाहक जवेरीलाल सालेचा, सह-संवाहक विधि भंसाली, सभा अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल, मीना ओस्तवाल सहित 50 सदस्य की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन ममता गोलेच्छा ने किया।