
सकारात्मक ऊर्जाएँ जीवन में भरती हैं उत्साह
चंडीगढ़।
अगर हम किसी के लिए अच्छा नहीं कर सकते तो दूसरों को सकारात्मक ऊर्जा तो दे सकते हैं, उनसे पॉजिटिव बातें करके, उनके उत्साह को बढ़ाकर जीवन में नई उजाले की रोशनी कर सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जाएँ आपके जीवन को सँवार देती है। होश और जोश आपके साथ रहता है। मानव निडर होकर कार्य कर सकता है। परिस्थितियों का सामना करने का साहस या शक्ति हमेशा उनके पास रहती है। यह शब्द मनीषी संत मुनि विनय कुमार जी ‘आलोक’ ने अणुव्रत भवन, तुलसी सभागार में व्यक्त किए। मुनिश्री ने कहा कि प्राकृतिक ऊर्जाओं को दिशाओं के माध्यम से प्राप्त करने के ज्ञान को वास्तुशास्त्र कहते हैं। दिशा के माध्यम के द्वारा परिवर्तन लाना संभव है।