पिकनिक के साथ कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

पिकनिक के साथ कार्यक्रम का आयोजन

मुंबई।
अणुव्रत अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण जी के मुंबई पदार्पण के अंतर्गत अणुव्रत समिति, मुंबई द्वारा अपने स्तर पर पूरे अणुव्रत परिवार के साथ बड़े जोश, उमंग और उल्लास के साथ तैयारियाँ की जा रही हैं। मोंटेरिया विलेज में पिकनिक के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुरुआत अणुव्रत गीत के संगान द्वारा की गई। अणुव्रत समिति, मुंबई की अध्यक्षा कंचन सोनी ने कहा कि अणुव्रत समिति, मुंबई के सभी पदाधिकारियों की सहभागिता से, पूज्यप्रवर के मुंबई पदार्पण के अवसर पर नई उमंग, नई तरंग कार्यक्रम में आह्वान किया।
मंत्री वनीता बाफना ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोहर कच्छारा ठाणे का विशेष सहयोग रहा। जिसमें उनके परिवार को मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया। अणुविभा उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, महाराष्ट्र प्रभारी, रमेश धोका, मुंबई उपाध्यक्ष रोशन मेहता सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन मंत्री वनीता बाफना ने किया।