बैग पैकिंग कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

बैग पैकिंग कार्यक्रम का आयोजन

साउथ हावड़ा।
अभातेयुप द्वारा निर्देशित तेरापंथ किशोर मंडल, साउथ हावड़ा द्वारा बैग पैकिंग का आयोजन बोटैनिकल गार्डन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के संगान से हुआ। अध्यक्ष बीरेंद्र बोहरा ने आए हुए सभी किशोरों और उपस्थित युवकों का स्वागत अभिनंदन किया। अध्यक्ष ने विगत में किशोरों द्वारा किए गए कार्यों को सराहा। मंत्री गगनदीप बैद ने कहा कि किशोर मंडल साउथ हावड़ा द्वारा विगत में म्दअपतवदउमदजंस कतपअम का जो आयोजन किया गया वह बहुत अच्छा और जागरूकतापूर्ण रहा। संगठन मंत्री एवं किशोर मंडल के पर्यवेक्षक रोहित बैद ने सभी को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में 22 किशोरों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में सबसे पहले ग्रेट बनियान ट्री को सभी किशोर देखकर बहुत उत्सुक हो गए। सभी ने उसके बारे में जाना-समझा उसके बाद जुम्बा सत्र रखा गया। जिसमें किशोर मंडल से आशीष बैद एवं अनंत चोरड़िया ने सभी को सुंदर जुम्बा करवाया। किशोर मंडल से संजोग कुमार पारख ने सभी किशोरों को प्रेक्षाध्यान करवाया। सराहनीय सेमिनार भी हुआ जिसमें किशोर मंडल ने सभी को भिक्षु स्वामी का पूरा जीवन परिचय दिया और कैसे संघ को और मजबूत कर सके इसके बारे में बताया।
बचपन के खेल में सभी किशोरों ने काफी सारे खेल खेले। खेल के विजेता किशोरों को युवक परिषद द्वारा प्रोत्साहित किया गया तथा पूरी टीम के हर किशोरों को भी गिफ्ट दिए गए। अंत में तीन लक्की ड्रा चिट्स उपाध्यक्ष हितेंद्र बैद द्वारा निकाली गई। सभी लक्की किशोरों को परिषद द्वारा प्रोत्साहित किया गया।
संयोजक संजोग कुमार पारख ने किशोर मंडल, साउथ हावड़ा का संक्षिप्त परिचय आए हुए सभी महानुभावों के सामने रखा और साध्वी स्वर्णरेखा जी तथा मुनि जिनेश कुमार जी की असीम कृपा पूरी किशोर मंडल पर निरंतर बरस रही है। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष बिरेंद्र बोहरा, उपाध्यक्ष ज्ञानमल लोढ़ा, हितेंद्र बैद, मंत्री गगन दीप बैद, सहमंत्री अमित बेगवानी, राहुल दुगड़, संगठन मंत्री एवं किशोर मंडल के पर्यवेक्षक रोहित बैद सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन किशोर मंडल के संयोजक संजोग कुमार पारख ने किया।