कर्म विज्ञान पर आधारित बोर्ड गेम प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

कर्म विज्ञान पर आधारित बोर्ड गेम प्रतियोगिता का आयोजन

बालोतरा।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं, बालोतरा के तत्त्वावधान में शासनश्री साध्वी कमलप्रभा जी, साध्वी रतिप्रभा जी के सान्निध्य में कर्म विज्ञान पर आधारित बोर्ड गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। मंडल की बहनों के द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। साध्वीश्री जी ने कहा कि बालोतरा की बहनों में तत्त्वज्ञान के प्रति अच्छा रुझान है और यह रुझान और बढ़ता रहे। इस प्रतियोगिता में 8 ग्रुप बनाए गए। हर ग्रुप में 2 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। महाश्रमण तत्त्वज्ञान सेंटर के अध्यक्ष कविता सालेचा व तत्त्वज्ञान श्राविका, महिला मंडल सदस्य सरिता बालड़ ने रोचक तरीके से प्रतियोगिता करवाई। सभी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह एवं अच्छी तैयारी के साथ भाग लिया। प्रथम स्थान पर कन्या मंडल से मुस्कान वेद मेहता, दूसरे स्थान पर पिंकी सालेचा, तीसरे स्थान पर ममता ओस्तवाल रहे। कालू तत्त्व शतक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं एवं सभी संभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अभातेममं सदस्य व मारवाड़ क्षेत्र प्रभारी सारिका बागरेचा, उपाध्यक्ष चंद्रा बालड, रानी बाफना, कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा, सहमंत्री इंदु भंसाली, रेखा बालड़, प्रचार-प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा, निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल, पूर्व अध्यक्ष सहित लगभग 80 बहनें उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन व आभार ज्ञापन मंत्री संगीता बोथरा ने किया।