अभातेयुप संगठन यात्रा का आयोजन

संस्थाएं

अभातेयुप संगठन यात्रा का आयोजन

पांडिचेरी।
श्री पाश्र्वनाथ श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन मंदिर, पांडिचेरी में साध्वी लावण्यश्री जी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में तेरापंथ के प्रथम नागरिक श्रावक ‘संस्था शिरोमणी’ महासभाध्यक्ष ने अपनी संगठन यात्रा के दौरान तेरापंथ की गतिविधियों, नव-आयाम एवं ‘अध्यात्म का शांतिपीठ महाप्रज्ञ म्यूजियम’ का दर्शन विषयक विशेष बातें रखी। आंचलिक प्रभारी ज्ञानचंद आंचलिया ने विचार व्यक्त किए। कडलूर क्षेत्र से उपासक सौभाग सांड ने मंगलगीत प्रस्तुत किया। साध्वी लावण्यश्री जी ने कहा कि हमारा संघ प्राणवान धर्मसंघ है, जो गुरु ने फरमा दिया वह लोहे की लकीर और लक्ष्मण रेखा बन जाती है। कितनी-कितनी गतिविधियाँ हमारे धर्मसंघ में चल रही हैं। उन्हें सुचारु रूप से चलाते हैं श्रद्धाशील श्रावक! महासभा को परमपूज्य गुरुवर ने ‘संस्था शिरोमणी’ से उपमित किया हुआ है। कार्यक्रम का संचालन पांडिचेरी सभाध्यक्ष हेमराज कुंडलिया ने किया। इस दौरान कडलूर, पांडिचेरी, सिरकाली से श्रावकगण उपस्थित हुए।