उर्वी मुखरित दीवारें के तहत कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

उर्वी मुखरित दीवारें के तहत कार्यक्रम का आयोजन

नोखा।
अभातेममं के निर्देशानुसार नारी लोक में निर्देशित कार्य ‘उर्वी मुखरित दीवारें’ के तहत नोखा महिला मंडल के तत्त्वावधान में कन्या मंडल द्वारा स्थानीय पार्क ‘भिक्षु वाटिका’ में कुछ चित्रों का चित्रांकन किया। शासन गौरव साध्वी राजीमती जी के मंगल पाठ से शुरू हुआ कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कन्या मंडल, महिला मंडल सभी का पूर्ण सहयोग रहा। कन्या मंडल संयोजिका पूजा लोढ़ा ने बताया कि उन्होंने दो चित्रों का चित्रांकन किया, जिसमें एक हरी-भरी बालिका का चित्र बनाया गया जो पूर्णतः फूलों व हरियाली से सज्जित है और खुशहाली का प्रतीक है। एक और चित्र बनाया गया, जिसमें पृथ्वी के दो प्रकार बताए गए हैं कि अगर धरती वनों, पानी और हरियाली से भरी पूरी रही तो किस तरह दिखेगी, वही पृथ्वी अगर कल-कारखानों, वाहनों आदि के धुएँ और वनों के कटने के पश्चात् उसकी क्या दुर्दशा हो जाएगी। चित्र कन्या मंडल की बहनोंµपूजा लोढ़ा, प्रियंका लुणिया, प्रेरणा लुणिया, मोना रांका, मुस्कान रांका द्वारा बनाए गए। चित्र का लोकार्पण महिला मंडल अध्यक्षा मंजु देवी बैद एवं मंत्री प्रीति मरोठी द्वारा किया गया। कन्या मंडल की भी सदस्य उपस्थित रही।