कालू तत्त्व शतक द्वितीय खंड पर अधारित बोर्ड गेम का आयोजन

संस्थाएं

कालू तत्त्व शतक द्वितीय खंड पर अधारित बोर्ड गेम का आयोजन

राजाराजेश्वरी नगर।
अभातेममं द्वारा निर्देशित कालू तत्त्व शतक द्वितीय खंड पर आधारित बोर्ड गेम का आयोजन तेममं आर0आर0 नगर द्वारा किया गया। मंगलाचरण मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से हुआ। सभी का स्वागत अध्यक्ष लता बाफना ने किया। अच्छी संख्या में उपस्थित मंडल की बहनों ने 11 बहनों ने इस रोचक प्रतियोगिता में हर उम्र की बहनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बोर्ड गेम को सुव्यस्थित रूप से प्रवक्ता उपासिका कंचन छाजेड़ ने खिलवाया। इस प्रतियोगिता में प्रस्थत स्थान पर रही सुशीलाबाई एवं सरोज दस्सानी, द्वितीय स्थान पर शोभा बोथरा, तृतीय स्थान पर नीतू बाफना रही। प्रथम वर्ग की विजेता बहनों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सपना तातेड़ ने किया। आभार सहमंत्री वंदना भंसाली ने किया।