
विवाह संस्कार
जसोल।
अमन चोपड़ा सुपुत्र कविता देवी-महेंद्र चोपड़ा, जसोल का शुभ विवाह जैन विधि से दिव्या सुपुत्री पुष्पा-महेंद्र श्रीश्रीमाल, बालोतरा के साथ मुख्य संस्कारक बसंत सोनी मंडिया पाली मारवाड़ ने पूरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाया। दोनों परिवारों को मंगलभावना पत्र भेंट किया गया। मंगलपाठ मुमुक्षु आयुषी ने प्रस्तुत किया। दोनों परिवार के सदस्यों ने संस्कारक तथा तेयुप अध्यक्ष का सम्मान किया।