अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणा सम्मान समारोह एवं बैलेंसिंग वर्क एंड होम कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणा सम्मान समारोह एवं बैलेंसिंग वर्क एंड होम कार्यक्रम का आयोजन

उधना।
मुनि मोहजीत कुमार जी के सान्निध्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुनिश्री के नमस्कार महामंत्र व मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से शुरुआत हुई। हेमाली बेन बोधावाला व गणमान्य व्यक्ति द्वारा बैनर व लोगो अनावरण किया गया। महिला मंडल अध्यक्षा जसु बाफना ने सभी का स्वागत-अभिनंदन किया। ट्रस्टी कनक बरमेचा ने नए महिला मंडल को शुभकामना देते हुए कहा कि महिलाओं को उचित सम्मान मिलना चाहिए। हमारी कैरियर के साथ हमें अपने परिवार को भी संभालना चाहिए। मुनि मोहजीत कुमार जी ने कहा कि घर, परिवार, आॅफिस के तालमेल को बैठाकर हमारी शक्ति का नियोजन करना चाहिए। सूरत सिटी संस्कार सिटी बने एवं हमारे भीतर के सामथ्र्य को जगाना चाहिए। आचार-विचार और सामथ्र्य का उपयोग कर आगे बढ़ना चाहिए। रूपल सोलंकी ने शुभकामनाएँ देते हुए स्वयं के संस्मरण सुनाए। प्रेरणा सम्मान का वाचन गुजरात प्रभारी श्रेया बाफना ने किया। सभा, परिषद, महासभा, चंदनबाला महिला मंडल, 181 हेल्प लाइन, क्राइम ब्रांच, सभी ने शुभकामनाएँ दी। कन्या मंडल व किशोर मंडल ने महिलाओं से संबंधित नाटिका प्रस्तुत की। हेमाली बेन बोघावाला, शालिनी अग्रवाल, रूपल सोलंकी तीनों बहनों को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। महिला मंडल के पदाधिकारीगण व कार्यकारिणी बहनों की उपस्थिति रही। संचालन उपाध्यक्ष महिमा चोरड़िया ने किया तथा आभार ज्ञापन मंत्री सुनिता चोरड़िया ने किया।