महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

दिल्ली।
अभातेममं के निर्देशन में तेममं, दिल्ली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में तेरापंथ भवन, रोहिणी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र के साथ साध्वी डॉ0 कुंदनरेखा जी ने कार्यक्रम का प्रारंभ किया। तत्पश्चात मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। मंडल अध्यक्ष मंजु जैन ने सभी का स्वागत किया। प्रेरणा सम्मान के तहत एसीपी आरती, डॉ0 पूजा जैन, एसआई सरोजिनी का प्रशस्ति-पत्र के साथ सम्मान किया गया एवं उनके अनुभव सुने गए। मंत्री यश बोथरा ने प्रशस्ति-पत्र का वाचन किया। पूर्व म्यूनिसीपल काउंसलर कनिका जैन का तेममं, दिल्ली द्वारा सम्मान विशेष अतिथि के तौर पर सम्मान किया गया।
दूसरे सत्र में साध्वी डॉ0 कुंदनरेखा जी ने कहा कि जब तक एक नारी दूसरी नारी का सम्मान न करे, तब तक किसी भी सफलता का कोई महत्त्व नहीं है। साध्वी सौभाग्ययशा जी ने कहानी के माध्यम से समझाया कि परिवार व समाज के साथ हमारे विचारों का मेल-जोल होगा, तभी हम आगे बढ़ पाएँगे। अभातेममं चीफ ट्रस्टी पुष्पा बैंगानी ने कहा कि जब तक नारी स्वयं का सम्मान करना नहीं सीखती तब तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की कोई सार्थकता नहीं है। सहमंत्री इंदिरा सुराना के सहयोग से इस कार्य को सुंदर तरीके से अंजाम दिया गया। स्थानीय बहनों द्वारा नारी सशक्तिकरण पर प्रस्तुति दी गई। क्षेत्रीय संयोजिका कुसुम खटेड़ ने घर और बिजनेस के बीच सामंजस्य रखकर बिजनेस को आगे बढ़ाने के टिप्स दिए।
कार्यक्रम में सहमंत्री इंदिरा सुराना व प्रचार-प्रसार मंत्री प्रवीणा सिंघी का विशेष श्रम रहा। अभातेममं कार्यसमिति सदस्य कुसुम बैंगानी, पूर्वाध्यक्ष गुलाब बैद, पूर्वाध्यक्ष मनफूल बोथरा, पूर्वाध्यक्ष निर्मला कोठारी, रोहिणी सभा के अध्यक्ष विजय जैन, मंत्री राजेंद्र सिंघी, पश्चिम विहार सभाध्यक्ष सुशील जैन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लगभग 175 से अधिक बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रवीणा सिंघी ने किया।