श्री उत्सव में उमड़ा जनसैलाब

संस्थाएं

श्री उत्सव में उमड़ा जनसैलाब

कोयंबटूर।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं द्वारा श्रीउत्सव कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम आचार्यश्री महाश्रमण जी के ऑडियो नमस्कार महामंत्र से शुरू हुआ। मंत्री आरती रांका ने मंगलाचरण किया। महिला मंडल की अध्यक्षा मंजु गिड़िया ने आगंतुकों का स्वागत किया। अभातेममं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल उपाध्यक्ष मोनिका लुणिया ने संचालन व धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर अन्य समाज की बहनों ने विभिन्न चीजों की 55 स्टॉल लगाए। नवीन सुराणा का भी कार्यक्रम में श्रम रहा।
एक स्टॉल ट्रांसजेंडर के प्रायोजक टाइटल स्पोंसर गिड़िया परिवार ने दिया और तीन स्टाल के प्रायोजक महिला मंडल रहे जो कि महिला मंडल की बहनों को प्रदान किए गए। इस अवसर तेरापंथ सभा अध्यक्ष उत्तमचंद पुगलिया, ट्रस्ट के अध्यक्ष नगराज नाहटा, टीपीएफ के अध्यक्ष अमन बैद, सभा मंत्री अजय बुच्चा, दक्षिण भारत के प्रमुख किशोर जैन, धनराज सेठिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।
श्रीउत्सव में सहमंत्री ज्योति सुराना और मधु चोरड़िया का इसमें श्रम रहा। कोमल फलोदिया ने ऑनलाइन, इंस्टाग्राम में प्रचार-प्रसार का काम किया। सहमंत्री कनकप्रभा बुच्चा, प्रचार-प्रसार मंत्री मोनिका कोटेचा, कन्या मंडल प्रभारी ममता पुगलिया, कन्या मंडल संयोजिका, ख्याति सेमलानी, उप-संयोजिका श्रुति बाफना और मंडल की अन्य सभी बहनों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाई।