त्याग तपोमय संकल्प जीवन को आनंदमय बनाएँ

संस्थाएं

त्याग तपोमय संकल्प जीवन को आनंदमय बनाएँ

महादेव कॉलोनी, कांकरोली।
डॉ0 साध्वी परमयशा जी के सान्निध्य में कांकरोली अल्प प्रवास का मंगलभावना समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ0 साध्वी परमयशा जी ने कहा कि भिक्षु शासन नंदनवन है। गुरुदेव के आदेशानुसार हमने कांकरोली में धर्म प्रभावना का प्रयास किया। यहाँ के श्रावक-श्राविकाओं में 3-वी के रूप में विनय, विवेक, विद्या की खासियत है जो आपको खूबसूरत बनाती है। हमारा लगभग 84 दिन का प्रवास नया बाजार भवन, प्रज्ञा विहार, महादेव कॉलोनी, 100 फीद आदि में मंगलमय साताकारी प्रवास रहा। महादेव कॉलोनी में ललित गुणमाला बाफना का शुभ घड़ी में घर का निर्माण हुआ।
आपने कहा कि नववर्ष वि0सं0 2080 के कैलेंडर के पहले पन्ने में स्प्रीच्यूअल रूल्स साथ रहे। नवकार मंत्र ¬ भिक्षु की माला फेरें। चारों दिशाओं में चार लोगस्स का ध्यान करें। प्रतिदिन दिनचर्या में ज्ञानयोग, भक्तियोग, तपायोग, कर्मयोग हो। उन्होंने कहा कि हमें गिफ्ट में क्या देंगे? हमें नोट, वोट, प्लोट नहीं चाहिए। संकल्पों के गिफ्ट से जीवन की डायरी को आनंदमय बनाएँ। साध्वीवृंद ने गीत का संगान किया। मंगलभावना समरोह में सभा अध्यक्ष प्रकाश सोनी, मंत्री विनोद चोरड़िया, सुरेंद्र टांक, चंद्रप्रकाश चोरड़िया, मूलचंद भालावत, महिला मंडल अध्यक्षा इंद्रा पगारिया, चंद्रा टुकलिया, प्रेक्षा लोढ़ा ने भी अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। तेममं और महादेव कॉलोनी की बहनों ने विदाई गीत का संगान किया। साध्वी मुक्ताप्रभा जी ने अपने भाव व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मंत्री मनीष कच्छारा ने किया।