उम्मीद एक बेहतर कल की कार्यक्रम

संस्थाएं

उम्मीद एक बेहतर कल की कार्यक्रम

कांकरोली।
अभातेममं के निर्देशानुसार निर्माण परियोजना के अंतर्गत ‘उम्मीद - एक बेहतर कल की’ कार्यशाला की सातवीं विजिट कांकरोली महिला मंडल द्वारा माधव शिक्षण संस्थान, वासोल गाँव में आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय ‘माता-पिता की आज्ञा का पालन’ था। कार्यक्रम संयोजक सरोज सोनी ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का आगाज हुआ। महिला मंडल की मंत्री मनीषा कच्छारा ने महाप्राण ध्वनि व आसन करवाए और उसके लाभ बताए। सरोज चोरड़िया ने एक कहानी के माध्यम से बताया कि बच्चों को रोज सुबह उठकर माता-पिता को प्रणाम करना चाहिए।
मंडल की उपाध्यक्ष साधना चोरड़िया, मोनिका चोरड़िया और रेखा सोनी ने श्रवण कुमार और उनके अंधे माता-पिता की कहानी पर एक छोटी सी नाटिका की प्रस्तुति दी। मंडल की उपाध्यक्ष उषा कोठारी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के ऊपर बच्चों को प्रेरक प्रसंग सुनाया। कार्यक्रम के संयोजक किरण बाफना ने अपने विचार व्यक्त किए। मंडल की पूर्व अध्यक्ष नीता सोनी ने बच्चों को अणुव्रत के संकल्प दिलाए। संचालन स्वीटी बागरेचा ने किया। स्कूल के सभी टीचर एवं बच्चों का आभार ज्ञापन कीर्ति कोठारी ने किया। स्कूल के प्रिंसिपल और सभी टीचर्स ने आभार व्यक्त किया।