उम्मीद एक बेहतर कल की कार्यक्रम

संस्थाएं

उम्मीद एक बेहतर कल की कार्यक्रम

हैदराबाद।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं द्वारा निर्माण - उम्मीद एक बेहतर कल की कार्यशाला का आयोजन पी0आर0 विला गवर्नमेंट हाईस्कूल, हिमायत नगर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। अध्यक्ष अनिता गिड़िया ने बच्चों, अध्यापिकाओं व मंडल की बहनों का स्वागत किया। हर्षलता ने 9 बार महाप्राण ध्वनि का प्रयोग करवाया। उन्होंने बच्चों को सत्संगति पर रोचक कहानी सुनाई। बच्चों से इस विषय पर कुछ प्रश्न भी पूछे गए। सही बताने पर उनका ईनाम द्वारा उत्साह बढ़ाया गया।
हर्षलता दुधोड़िया ने माँ-बाप और गुरु की सेवा का महत्त्व समझाया। कविता बांठिया ने बच्चों को कई तरह के व्यायाम सिखाए। अल्पना दुगड़ ने छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रेरक कहानी सुनाई और प्रश्न पूछे। अध्यापिकाओं ने महिला मंडल का स्वागत किया। मंत्री श्वेता सेठिया ने जल संरक्षण के बारे में बच्चों को अवगत कराया। अनुप्रेक्षा द्वारा कार्यशाला संपन्न की गई। उन्होंने प्रशिक्षिकाओं, बच्चों व मंडल की बहनों का धन्यवाद ज्ञापन किया। संयोजिका हर्षलता दुधोड़िया, अल्पना दुगड़ का अच्छा सहयोग रहा।