अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

गुवाहाटी।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं, गुवाहाटी द्वारा तेरापंथ धर्मस्थल में महिला दिवस का कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण का संगान किया गया। अध्यक्ष मंजु भंसाली ने अपने वक्तव्य द्वारा सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण की मुख्य अतिथि पान बाजार महिला थाना की इंस्पेक्टर ट्विंकल गोस्वामी एवं उनकी टीम का फुलाम-गमछे एवं सम्मान पत्र से अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के समय में महिला कहाँ से कहाँ तक पहुँच गई है। महिलाएँ जो चाहें वह कर सकती हैं। कोषाध्यक्ष राजश्री दुगड़ ने इंस्पेक्टर ट्विंकल गोस्वामी का परिचय दिया। उपाध्यक्ष अमराव बोथरा ने प्रेरणा सम्मान का वाचन किया। उपाध्यक्ष एवं असम-मेघालय प्रभारी सुचित्रा छाजेड़ ने कहा कि नारी शक्ति की प्रगति आचार्यश्री तुलसी की देन है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में दो व्यवसायिक बहनें ललिता व ज्योति डागा का सम्मान प्रेरणा सम्मान पत्र से किया गया। उन्होंने बताया कि कैसे तालमेल से व अपने व्यवसाय को एक साथ चलाती हैं। मंत्री सुशीला मालू ने संयोजन करते हुए अच्छे ढंग से महिलाओं के बारे में बताया। संगठन मंत्री विनीता सुराणा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। बहनों की सराहनीय उपस्थिति से कार्यक्रम सफल हुआ।