आंगनबाड़ी में खाद्य सामग्री वितरण

संस्थाएं

आंगनबाड़ी में खाद्य सामग्री वितरण

रांची।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तेममं, रांची के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ जरूरतमंद महिलाओं को आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। आंगनबाडी संचालिका ने खाद्य सामग्री के लिए तेममं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरिता दस्सानी, अनु बोथरा, अंजू बोथरा, मीना नाहटा, सरिता सिंघी, रूबी बांठिया, नेहा बैंगानी, रति बोहरा, पूजा नाहटा, शालिनी बेगवानी, दिशा बैंगानी आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों का मंत्री पूजा नाहटा ने आभार एवं अनुमोदना व्यक्त की।