अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम

कांकरोली।
प्रज्ञा विहार के प्रांगण में तेममं के बैनर तले साध्वी डॉ0 परमयशा जी के सान्निध्य में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ0 साध्वी परमयशा जी ने कहा कि नारी में दुनिया के तीन प्रमुख देवµब्रह्मा, विष्णु, महेश रहते हैं। नारी की एक शानदार परिभाषा हैµन$अरी त्र नारी। यानी जिसका कोई शत्रु नहीं होता। महिला अपनी सोच, चिंतन, मनन से परिवार का सौभाग्य बढ़ाती है। डॉ0 साध्वी परमयशा जी, साध्वी विनम्रयशा जी, साध्वी मुक्ताप्रभा जी और साध्वी कुमुदप्रभा जी ने गीत का संगान किया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीश्री जी ने नमस्कार महामंत्र से करवाई। साध्वी विनम्रयशा जी ने कहा कि नारी समाज निर्माण के लिए कंप्यूटर है, विकास के लिए इंटरनेट है, वेबसाइट पर अपना वर्चस्व स्थापित करने में नारी सफल हुई है। मंडल की बहनों ने मंगलाचरण किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तेममं की अध्यक्षा इंद्रा पगारिया ने अतिथियों एवं उपस्थित बहनों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मेवाड़ प्रभारी, अभातेममं सदस्य डॉ0 नीना कावड़िया ने महिला सशक्तिकरण पर कविता के माध्यम से अपने विचार रखे। सब इंस्पेक्टर, सीआईडी इंटेलिजेंट ब्यूरो की इंस्पेक्टर शीला चौधरी ने क्राइम के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रेरणा सम्मान का वाचन कन्या सुरक्षा प्रभारी नीता सोनी ने किया। उसके पश्चात सब इंस्पेक्टर शीला चौधरी का तेममं, कांकरोली द्वारा ओपरना, साहित्य और मोमेंटो देकर प्रेरणा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांकरोली मंडल की 35 व्यवसायिक महिलाओं को सम्मान प्रदान किया गया। डिंपल सोनी ने अपने घर और व्यवसाय के बीच तालमेल कैसे बनाए रखें, उसके बारे में विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन उषा कोठारी एवं स्वीटी वागरेचा ने किया। मंडल की मंत्री मनीषा कच्छारा ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम के अंत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लक्की ड्रॉ गेम भी आयोजित किया गया।