उत्सव के रंग रिश्तों के संग कार्यक्रम

संस्थाएं

उत्सव के रंग रिश्तों के संग कार्यक्रम

अमराईवाड़ी।
अभातेममं के निर्देशन में तेममं, अमराईवाड़ी द्वारा ‘उत्सव के रंग रिश्तों के संग’ कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के साथ उपासिका मंजु गेलड़ा ने की। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत के द्वारा मंगलाचरण किया। अध्यक्षा संगीता सिंघवी ने स्वागत वक्तव्य देते हुए ननद-भाभी के रिश्ते पर अपने विचार व्यक्त किए। उपासिका मंजु ने बताया कि परिवार में रिश्तों का बड़ा महत्त्व है। ननद-भाभी का रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है। दोनों बहन-बहन जैसे, अच्छी दोस्त बनकर रह सकती हैं।
कुछ ननद-भाभी की जोड़ियों ने अपने अनुभव शेयर किए। सुरभि-प्रेक्षा, रेखा-आशा, कोमल-लक्ष्मी, सुशीला-उषा, पूनम-मंजु, जया-मंजु ने अपने विचार रखे। कन्या मंडल प्रभारी रितिका गेलड़ा ने कन्या मंडल के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी एवं नारी लोक का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन मंत्री लक्ष्मी सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम में महिला मंडल की 31 बहनों एवं कन्या मंडल की 6 कन्याओं की उपस्थिति रही।