नारी ममता और समता की प्रतिमूर्ति

संस्थाएं

नारी ममता और समता की प्रतिमूर्ति

बालोतरा।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं के तत्त्वावधान में शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी के सान्निध्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला देवी संकलेचा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी ने कहा कि नारी ममता और समता की प्रतिमूर्ति है। नारी परिवार व समाज की रीढ़ है। नारी स्वस्थ तो परिवार भी स्वस्थ होगा।
साध्वी यशस्वीप्रभा जी ने नारी की महत्ता पर प्रकाश डाला। केंद्र के निर्देशानुसार प्रेरणा सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें कांस्टेबल अचली चौधरी को सम्मानित किया गया। प्रेरणा सम्मान का वाचन उपाध्यक्ष चंद्रा बालड़ ने किया। नीतू कांकरिया, राजल जीरावला और मीना भंसाली ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभी व्यवसायी बहनों को महिला मंडल की तरफ से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगीता बोथरा और आभार ज्ञापन इंदु भंसाली ने किया। इस अवसर पर महिला मंडल के पदाधिकारीगण, परामर्शक मंडल और अन्य महिलाएँ उपस्थित थीं।