अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

राजराजेश्वरी नगर।
अभातेममं द्वारा निर्देशित तेममं आरआर नगर के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तालमेल एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। महिला मंडल की अध्यक्षा लता बाफना ने सभी का स्वागत किया। शासनमाता साध्वी कनकप्रभाश्री जी की प्रथम वार्षिक पुण्यतिथि के अवसर पर संपूर्ण महिला समाज की ओर से श्रद्धानत् भावांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 सीमा, कविता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कटारिया को आमंत्रित किया गया। आरआर नगर की बहनें विभिन्न प्रकार के कार्य घरों से करती हैं। ऐसी बहनों के डेटा कलेक्ट करके एक फोल्डर बनाया गया, जिसमें बहनों के नाम, कार्य एवं फोन नंबर की जानकारी है। समारोह में पधारी बहनों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से रश्मि बोथरा, रुचि बोथरा, कविता बैद, सीमा भंसाली, नीलम डागा जो लंबे समय से कार्य कर रही हैं, विशेष रूप से अपना एक्सपीरियंस बताया कि किस प्रकार घर और काम में तालमेल रखती हैं। अतिथि का परिचय सीमा दक और निहारिका बैद ने दिया। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका पूनम दुगड़ ने किया तथा आशा लोढ़ा ने सभी का आभार ज्ञापित किया।