आचार्य महाश्रमण फिजियोथैरेपी सेंटर एवं कन्या सुरक्षा बैंच का उद्घाटन समारोह

संस्थाएं

आचार्य महाश्रमण फिजियोथैरेपी सेंटर एवं कन्या सुरक्षा बैंच का उद्घाटन समारोह

राजाजीनगर।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं द्वारा तेयुप, राजाजीनगर द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर श्रीरामपुरम में जैन संस्कार विधि से आचार्य महाश्रमण फिजियोथैरेपी सेंटर एवं कन्या सुरक्षा बेंच का उद्घाटन हुआ। संस्कारक राजेश देरासरिया एवं रनीत कोठारी ने विभिन्न मंगल मंत्रोच्चार से जैन संस्कार विधि को संपन्न करवाते हुए नमस्कार महामंत्र का जाप किया।
अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए राजाजीनगर महिला मंडल द्वारा संपादित कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की। तेयुप अध्यक्ष अरविंद गन्ना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला मंडल परिवार को शुभकामनाएँ दीं। अभातेममं के पूर्व महामंत्री वीणा बैद, कार्यकारिणी सदस्य लता जैन, राजाजीनगर महिला मंडल अध्यक्ष चेतना वेदमूथा, उपाध्यक्ष उषा चौधरी, मंत्री सीमा श्रीश्रीमाल एवं महिला मंडल परिवार की उपस्थिति रही। इस अवसर पर तेरापंथ ट्रस्ट उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, तेयुप परामर्शक प्रवीण नाहर, सुनील बाफना, चंद्रेश मांडोत, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज मेहता, अध्यक्ष अरविंद गन्ना, कमलेश गन्ना, भावेश मूथा, महावीर मेहता, डॉक्टर्स की उपस्थिति रही।