अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम

तिरुकल्लीकुंड्रम।
महिला मंडल ने साध्वी लावण्यश्री जी के सान्निध्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। व्याख्यान के समय भारत की 14 प्रसिद्ध महिलाओं पर एक प्रस्तुति दी गई। दूसरे चरण में साध्वीश्री जी के नवकार मंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभी बहनों ने मंगलाचरण में प्रेरणा गीत का संगान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोमल सुराणा थी, जिन्हें हाल ही में बैंगलोर में अखिल भारतीय स्तर पर अवार्ड से सम्मानित किया गया। साध्वीश्री जी ने नवकार मंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की। तेममं अध्यक्ष लताबाई बरलोटा ने सभी बहनों का स्वागत किया। उर्मिला बरलोटा, दिव्या मरलेचा ने महिला दिवस पर अपनी भावना व्यक्त की।
साध्वी दर्शितप्रभा जी ने भी नारी के उन्नयन पर अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी लावण्यश्री जी ने बहनों को यही शिक्षा दी कि बेटियों को इस प्रकार के संस्कार दें कि वह आगे जाकर अपने परिवार का नाम रोशन करें। कोमल का सम्मान सभाध्यक्ष संपतराज वरोला, महिला मंडल अध्यक्ष लताबाई बरलोटा, मंत्री सरिता वरोला ने किया। हर वर्ष की तरह इस साल भी 10वीं, 12वीं में उत्तीर्ण बच्चे पलक बरलोटा, संस्कृति वरोला, निहाल मरलेचा का सम्मान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन किरण दुगड़ ने किया एवं मंच संचालन स्वाति वरोला ने किया।