अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम

सरदारपुरा, जोधपुर।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी कुंदनप्रभा जी ने नमस्कार महामंत्र के द्वारा किया। मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत से किया। अध्यक्षा सरिता काकरिया ने पधारी हुई अतिथि एवं बहनों का स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में बिजनेस वूमन डिंपल शाह ने बताया कि कैसे व्यावसायिक महिला गृह एवं व्यवसाय में तालमेल बनाएँ।
मंडल की व्यावसायिक महिला ज्योति सिंघवी ने हाउ टू ग्रो बिजनेस के टिप्स बताए। एस0एच0ओ0 राजस्थान पुलिस किरण गोदारा ने कहा कि महिला बहुत स्ट्रांग होती है, सक्षम होती है, वह सब कुछ कर सकती है। जो वो चाहती है। भगवान ने महिला को इतना सक्षम बनाया है कि वह अपने बलबूते पर बहुत कुछ कर सकती है, पर महिला में अहंकार नहीं आना चाहिए और उसकी दिशा सही होनी चाहिए। साध्वी चारित्रप्रभा जी ने गीतिका के द्वारा अपने भाव प्रकट किए। साध्वी विद्युतप्रभा जी ने कहा कि नारी न अर है न आरी, जीवन की क्यारी है, श्रद्धा की फुलवारी है। प्रचार-प्रसार मंत्री चेतना जैन ने एस0एच0ओ0 किरण गोदारा का परिचय दिया। संतोष मेहता ने प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रियंका बैद ने किया। आभार ज्ञापन अभातेममं की एसोसिएट मेंबर मोनिका चोरड़िया ने किया।