टर्निंग पॉइंट सेमिनार का आयोजन

संस्थाएं

टर्निंग पॉइंट सेमिनार का आयोजन

पालघर।
मुनि अर्हत कुमार जी के सान्निध्य में किशोर और कन्याओं के लिए टर्निंग पॉइंट सेमिनार का सभा भवन में आयोजन किया गया। मुनि अर्हत कुमार जी ने कहा कि स्वयं बनें स्वयं के निर्माता। आप जीवन के इस मोड़ पर खड़े हैं, जहाँ से आप उत्थान के मार्ग पर बढ़ सकते हैं और पतन की ओर भी जा सकते हैं। क्या चाहेंगे आप? जीवन का विकास या जिंदगी का अभिषाप। सबसे पहले हमें अपने लक्ष्य का निर्धारण करना होगा। तभी यह जीवन सफल-सुफल बन सकता है।
विकास का मार्ग उच्च शिखरों को हासील कर सकता है। आवश्यकता है दृढ़-संकल्प शक्ति की, निरंतर सकारात्मक विचारों की। सफलता आपके पैर छुएगी। नकारात्मक चिंतन, विचारों से विकास का मार्ग अवरुद्ध हो सकता है। मुनि भरत कुमार जी ने कहा कि सेवा, संस्कार, संगठन को मजबूत करने का जीव का लक्ष्य बनाएँ। कार्यक्रम में उपस्थिति सराहनीय रही।