
सेवा कार्य
पूर्वांचल-कोलकाता।
तेरापंथ किशोर मंडल, पूर्वांचल-कोलकाता ने तेयुप के निर्देशन में होली के अवसर पर सुभाष उद्यान, स्वस्तिक नगर पानी हट्टी जाकर बच्चों को सत्तू, दलिया, गुलाल व स्टेशनरी आदि वितरण किया। लगभग 50 बच्चों को यह मिक्स पैकेट की किट दी गई। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र का जाप किया गया। संस्था के प्रभारी ने तेरापंथ किशोर मंडल व तेयुप के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में किशोर मंडल के प्रभारी व परिषद के सहमंत्री-प्रथम यश दुगड़, कार्यकारिणी सदस्य रोहित बोथरा तथा किशोर मंडल से अर्पित मालू सहित अनेक सदस्यों की सहभागिता रही।